परसा प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के कोहड़ा मठिया स्थित जंगबहादुर साह के घर से लेकर जवाहर साह के घर तक करीब ढाई लाख की लागत से 300 फीट लंबी पीसीसी सड़क बनाए जाने की योजना है। पीसीसी सड़क का शिलान्यास परसा प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने विधिवत पूजा पाठ कर व नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस गांव की ग्रामीण सड़क बन जाने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो जाएगा। इस मौके पर बीडीसी मुकेश सिंह, संजीव सिंह, नितीश सिंह, राहुल सिंह, सोहन कुमार, डब्ल्यू साह समेत दर्जनों लोगों मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग