व्यक्ति से शराबी ने की मारपीट
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के महम्मद पट्टी ढाला के समीप शराब के नशे में धुत्त एक शराबी ने तुजारपुर गाँव निवासी अमरेंद्र प्रसाद से गाली गलौज करते हुए मारपीट कर तथा उनकी मोबाइल फोर दी।जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकयत करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।उन्होंने दिए हुए आवेदन में कहा है कि चैनपुर बन्नी गाँव निवासी मनोज मिश्रा ने शराब के नशे में धुत मेरे पास आकर मुझसे गाली गलौज करते हुए मारपीट कर तथा मेरा मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन