मुखिया पति से फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी की मांगी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के फतेहपुर चैन पंचयात के मुखिया के पति से फोन से दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने की मामला प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया पंचायत में पंचयात सरकार भवन बनबा रही है इसके एवज में अवतारनगर थाना के भगवानपुर गांव निवासी विजय राय के पुत्र धीरज कुमार ने अपने मोबाइल फोन से मुखिया पति प्रेमचंद राय के फोन किया कि तुम पंचायत सरकार भवन बना रहे हो इसका दस प्रतिशत यानि 10 लाख रुपया दो अन्यथा जान से हाथ धोने के लिए तैयार रहो इस बात से मुखिया पति काफी भयभीत होकर उसके खिलाफ अवतारनगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी के छापेमारी शरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग