प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा(सारण)। प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक परसा बाजार स्थित होली एंजेल्स स्कूल में शनिवार की शाम में हुई। बैठक में परसा, भेल्दी, सोनहो, मकेर सहित कई अन्य जगहों पर संचालित हो रहे प्राइवेट विद्यालयों के संचालकों व निदेशकों उपस्थित हुए।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी युगल किशोर सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में बीईओ ने सभी विद्यालयों के संचालकों को पूर्व में विभाग को दी गई सूचनाओं के अनुसार भौतिक सत्यापन के लिए एलर्ट रहने का निर्देश दिया। मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम का पालन करते हुए निश्चित रूप से विद्यालयों में 25% बीपीएल परिवार के बच्चों का नामांकन एवं उनका सही- सही डीबीटी कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल के गाईड लाईन का पालन करते हुए सावधानी बरतने व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वर्ग संचालन का निर्देश दिया। प्राईवेट स्कूल एन्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला कोर्डिनेटर रंजीत शांडिल्य एवं मंजीव कुमार सिंह ने प्राईवेट स्कूलों के समक्ष हो रही समस्याओं को रखा एवं बीईओ से मार्गदर्शन मांगा तथा समाधान का आग्रह किया। बैठक की अध्यक्षता शिवानंद उपाध्याय ने की। संचालकों में संतोष सिंह, आकाश कुमार, उदय कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, परमेश्वर राय, कुनाल कुमार, कृष्ण मुरारी, युगल किशोर सहित कई थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग