तरैया (सारण)- कोरोना महामारी और लॉक डाउन के कारण बिहार सरकार द्वारा राशन कार्डधारियों को निःशुल्क अनाज देने की घोषणा पर तरैया प्रखण्ड में अनाज वितरण का शुभारंभ हो गया है।सोमवार की सुबह खराटी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार रंधीर सिंह के द्वारा सभी राशन कार्ड धारियों को निःशुल्क प्रति यूनिट पाँच-पाँच किलोग्राम चावल दिया गया।वितरण करते हुये डीलर के द्वारा सोशल डिस्टेन्स मेन्टेन करने के लिए चुने से गोला बनाकर लाभुकों के खड़े होने के लिए विशेष व्यवस्था किया गया था।जिसमें सभी लाभुक खड़े होकर कतारबद्ध तरीके से राशन का उठाव किये।प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी राशनकार्ड धारियों को यह लाभ दिया जा रहा है तथा साथ ही अप्रैल माह का राशन भी उन्हें दिया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग