तरैया (सारण)- प्रखंड के छपिया बिनटोली में हंगामा और आपस मे मारपीट कर रहे पाँच नशेड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जिसमें उक्त गाँव के कैलाश राउत,अशोक राउत,सुरेन्द्र राउत,उमेश राउत एवं मिथलेश राउत को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि विगत रात्री जब वे पुलिस बल के साथ छपिया की तरफ से गश्त करके आ रहे थे।उसी वक्त ये पाँचों आपस मे गाँव मे हंगामा कर रहे थे।जिन्हें हिरासत में लेकर जब ब्रेथ एनलजर मशीन से जाँच किया गया तो नशा सेवन की पुष्टि हुई जिसके आलोक में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग