इसुआपुर (सारण):- इसुआपुर प्रखंड अन्तर्गत डटरापुरसौली पंचायत में सोमवार को मुखिया संगम बाबा ने जनवितरण प्रणाली के दुकानों पर पहूँच अपने देखरेख में खाद्यान्न का वितरण प्रारंभ करवाया । वहीं संगम बाबा ने बताया की सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा अप्रैल माह में राशन कार्डधारियों को प्रत्येक यूनिट पर अतिरिक्त पाँच किलो चावल मुफ्त में दिया जा रहा है और साथ में हीं राशन कार्डधारियों को अप्रैल माह का निर्धारित राशन दिया जा रहा है जिसमें 2 किलो गेहूँ व 3 किलो चावल प्रत्येक यूनिट देकर उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित मासिक राशन का नगद भुगतान लिया जा रहा है । वहीं मुखिया संगम बाबा ने खाद्यान्न के उठाव पंजी व पिछले माह के वितरण पंजी का भी निरीक्षण किया । राशन उठाव के लिये पहूँचे उपभोक्ताओं को संगम बाबा ने कोरोना से बचाव के बारे में साफ-सफाई, सोसल डिस्टेन्सिंग व फिजिकल डिस्टेन्सिंग के बारे में जानकारीयाँ देकर सभी को कतारबद्ध करा अपने देखरेख में राशन का वितरण करवाया । वहीं मुखिया ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को भी अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहने की बात बतायी और दुकानदारों को भी मास्क और सेनीटाईजर दिये ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग