हरित सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लि. पटना ने अपनी व्यवसाय को बढाते हुए बिहार से बाहर सब्जी भेजना शुरू किया
सचिन राजपूत की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पटना (बिहार)। हरित सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लि पटना (भेजकोमा न) ने अपना व्यवसाय को बढाते हुए अपने संस्थान से बिहार से बाहर सब्जी भेजना सुरु किया।जिसका आज विधिवत उद्घाटन बंदना प्रेयसी,सचिव सहकारिता विभाग बिहार सरकार शह अध्यक्ष भेज फेड बिहार,आंनद शर्मा संयुक्त सचिव सहकारिता विभाग सह प्रबंध निदेशक भेज फेड बिहार,मनोज कुमार मेहता अध्यक्ष भेजकोमा न पटना बिहार,अमित आंनद उपाध्यक्ष वेज़कोमा न डा मुन्ना प्रसाद कुशवाहा निर्देशक भेजकोमा न।संजीव कुमार वजकोमा न।पटना ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया।जिस से किसानों में काफी उत्साह दिखा। मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों ने किसानों कि आमदनी बढ़ाकर दुगुना करना व उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गुणवत्ता पूर्ण सब्जी हर घर में पहुंचना हमारा लक्ष्य है और उसे जमीन पर उतरने के लिए आज सभी ने अपने संकल्प को दोहराया।
बंदना प्रेयसी ने किसानों कि समस्याओं से रूबरू होने के लिए सीधे किसानों से बात करने उनके खेत तक दानापुर के दियारा क्षेत्रों में गई।कई किसानों से मिलकर उनके समस्याओं को जाना व उसे दूर करने का निर्देश वहां मौजूद अधिकारियों को दिया।भेज फेड के प्रबंध निदेशक आंनद शर्मा ने खासकर टमाटर उत्पादक किसानों से उत्पादन करने में आने वाली लागत व विपणन में होने वाली समस्याओं से अवगत हुए। किसानों को समय पर बाजार उपलब्ध कराने,गुणवत्ता पूर्ण बीज,उर्वरक व सरकार से मिलने वाली सहायता समय पर उपलब्ध कराने के लिए हम सब वचनबद्ध है।उक्त बातें भेजकोमं के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा जिससे किसानों में काफी उत्साह दिखा। इस अवसर पर भेजकोमण के प्रवंध कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार,जिला सहकारिता पदाधिकारि विनोद कुमार, विकाश कुमार बरियार,चंदन चौधरी,संजीव कुमार,पशुराम कुमार राम,विसुन सिंह यादव के साथ अनुमंडल व प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष मौजूद थे।


More Stories
खरीफ फसल अभियान कार्यशाला का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ, कृषि विशेषज्ञों ने खेती के आधुनिक तकनीक के बारें में कर्मियों व किसानों को दिया प्रशिक्षण
सैदपुर दिघवारा में खुला खेतीबाड़ी कृषि क्लिनिक
अप्रैल लास्ट में करें शिमला मिर्च की खेती, 65 दिनों में होगी अच्छी आमदनी