नंदलाल सिंह कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल चालक गभीर रूप से हुआ जख्मी, सदर अस्पताल रेफर
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। छपरा -सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर नंदलाल सिंह कॉलेज के पश्चिम माधो ब्रह्मस्थान के समीप सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल चालक गभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति को लोगों की सहायता से दाउदपुर के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने छपरा रेफर कर दिया। घटना उस वक्त घटी जब एकमा थाना क्षेत्र के परसा मधुबन गांव निवासी रंजीत राय अपने मोटरसाइकिल से छपरा जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से एक गाड़ी आ गई। तेजी से ब्रेक लेने के कारण चालक समेत बाइक गहरे पानी मे जा गिरी। बगल में चिमनी होने के कारण वहां पर मौजूद लोगो ने पानी में कूद कर बाइक से दबे व्यक्ति को पानी से बाहर निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन