मशरक में मंगलवार और शुक्रवार को लगेगा भूमी लगान जमा करने का शिविर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बिहार सरकार के आदेशानुसार सारण जिला अधिकारी के निर्देश में भूमी लगान जमा करने का विशेष शिविर का आयोजन हर सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को अंचल कार्यालय परिसर मशरक में लगाया जाएगा। मामले में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि भूमी लगान जमा करने के ऑनलाइन व्यवस्था हो जाने से लोगों को लगान जमा करने में सहूलियत हुई है पर ऑफलाइन भी लगान जमा करने का विशेष कैम्प का आयोजन 31 मार्च तक अंचल कार्यालय परिसर में हर सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को लगेगा जहां अंचल क्षेत्र के भू स्वामी अपने भूमी लगान का बकाया जमा कर सकतें हैं। जिसके लिए अपने भूमी का पुराना लगान जमा रशीद लेकर आना पड़ेगा। मौके पर श्री सिंह ने बताया कि लगान जमा करने में आम लोगों के सहूलियत के लिए पारदर्शिता तरीके से व्यवस्था लागू की जा रही है।जिसके लिए शिविर में सभी पंचायतों के राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग