संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएचडब्लू अरुण कुमार सिंह ने सारण के एसपी संतोष कुमार तथा मांझी थानाध्यक्ष को आवेदन देकर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात गार्ड सोनू कुमार यादव द्वारा मारपीट व जानलेवा हमला करने की शिकायत की है। आवेदन में कहा गया है रात्रि में उक्त गार्ड मेरे साथ आकर गाली गलौज करने लगा। जब मैंने मना किया तो बोला कि चिकित्सा पदाधिकारी मेरे स्वजातीय हैं। गाली गलौज का विरोध करने पर उसने जानलेवा हमला कर दिया। प्रभारी से शिकायत करने पर उन्होंने मेरी हीं गलती बता कर टाल मटोल कर दिया। पूरी घटना चिकित्सा पदाधिकारी के इशारे पर हुई है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग