पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान के तहत सीओ ललित कुमार सिंह समेत दर्जनों स्वास्थ्य विभाग समेत अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने टीका लिया। शुक्रवार की सुबह दस बजे के करीब सीओ ने टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने अपना टीकाकरण कराया। टीकाकरण के बाद सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि कोविड का टीका कोरोना जैसे विराट बीमारी की जंग जीतने के लिए रामबाण साबित हो रहा है।समाज और परिवार की सुरक्षा के लिए टीकाकरण बहुत जरुरी है। वैक्सीन लेने से किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पन्न नही होगी। सभी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लें।वे टीका लगवाने के बाद आधा घंटे तक निगरानी में रहे। इसके बाद पूरे दिन कार्य एवं दायित्व को बखूबी से निर्वहन किए। कोरोना पर हमेशा के लिए विजय पाने के लिए दूसरी डोज लगवाना भी जरूरी है। टीका लगवाने का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग