राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखण्ड के तरैया बाजार के ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर परिसर में स्थित पुस्तकालय भवन कक्ष में शनिवार को स्थानीय कलाकारों की एक बैठक दूरदर्शन कलाकार अनुलाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें होली त्योहार में अश्लील गीत बजाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। इस दौरान गांवो में एवं वाहनों तथा हाट बजारों पर दुकानो में होली की अश्लीलत गीत बजाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रसाशन से मांग की गई। वहीं इसके लिए एक योजना बनाई गई कि स्थानीय कलाकारों की एक टीम लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। टीम गांवो में भी जाकर लोगो को अश्लीलत गीत नही बजाने के लिए जागरूक करेगी। बैठक में गायक काजल रानी, कुमार सत्येन्द्र, जीतू ज्वला, भीआरएस म्यूजिक प्रोजेंट के निदेशक विद्यानन्द जी, प्रदीप यादव, समेत अन्य लोग मौजूद थे। सभा का संचालन डॉ राजकिशोर साह गीतकार व फिल्म राईटर ने किया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन