- तरैया विधायक जनक सिंह ने निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया बाजार से प्रखंड मुख्यालय की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित खदरा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य का स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्यसचेतक जनक सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ को बरसात के पूर्व निर्माणाधीन पुल का निर्माण हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। ज्ञातव्य हो कि खदरा नदी स्थित ब्रिटिशकालीन पुराने पुल के जगह पर नए पुल का निर्माण कार्य पिछले वर्ष ही प्रारंभ हुआ था। तथा आवागमन को चालू करने के लिए निर्माणाधीन पुल के बगल में डायवर्सन बनाया गया था। इस संबंध में विधायक श्री सिंह ने बताया कि इस पुल के निर्माण हो जाने के बाद तरैया प्रखंड के लगभग आधा दर्जन पंचायतों को तरैया बाजार से जोड़ने वाले मुख्य पथ पर आवागमन सुचारू हो जायेगा। तरैया बाजार से स्थानीय थाना, प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड स्तर के सभी कार्यालयों तक पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा। वहीं इस पुल के निर्माण प्रक्रिया के विषय में ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ श्रीराम राय ने बताया कि बाढ़ के वजह से पुल के निर्माण कार्य में विलंब हुआ था एवं काफी दिनों से कार्य बाधित था। लेकिन अब पानी हटते ही निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है और बरसात के पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग