पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सीएसपी संचालकों पर बढ़ते क्राइम के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं सीएसपी संचालकों की बैठक थाना परिसर में आयोजित हुई। मौके पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक जैनेश कुमार,सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफिसर प्रभात रंजन,केनरा बैंक के अविनाश चंद्र वर्मा, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से उपेन्द्र चौधरी सहित केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। इसमें थानाध्यक्ष ने सभी सीएसपी संचालकों को निर्देश दिया कि बैंक से राशि निकासी कर ले जाने के समय इसकी सूचना स्थानीय थाना को दे। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को अपने शाखा परिसर में देखे तो सीएसपी संचालक तुरंत व्हाट्सएप या फोन पर थाना को सूचित करें। इस दौरान सीएसपी संचालकों ने बताया कि बैंक द्वारा उन्हें सही समय पर पैसा नहीं मुहैया कराया जाता है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।वही थानाध्यक्ष ने कहां कि पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर हर सीएसपी और बैक पर है सभी भयमुक्त होकर ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करें। मैं हमेशा आप सभी को सहयोग और मदद के लिए तैयार हूं,किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल थाना को जानकारी दें।वही हर सीएसपी पर संचालक सुरक्षा के दृष्टिकोण से ग्रिल और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सभी कर लें। मौके सीएसपी संचालक धर्मेंद्र पाण्डेय,विनोद कुमार सिंह, ब्रजेश सिंह,अरुण चौधुर,शशिकान्त सिंह,प्रकाश रंजन, अखिलेश सिंह समेत दर्जनों सीएसपी संचालक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग