राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के माधोपुर पंचायत के शामपुर में शितलपुर राजवाड़ा पीएमजीएसवाई पथ से बच्चा सिंह के ढाला होते हुए गंडकी नदी तक जाने वाली 1.395 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य उपसचेतक जनक सिंह विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया। 82 लाख 99 हजार 499 रुपए की लागत से बनने वाली इस ग्रामीण सड़क के विषय में बताते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि इस सड़क के नहीं बनने की वजह से लगभग 4-5 गांवों के लोगों बरसात एवं बाढ़ के समय में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस सड़क के बन जाने से यहां के लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह, महामंत्री योगेंद्र सिंह कुशवाहा, कुमार संजीव रंजन उर्फ राजा सिंह, बीरबली सिंह पटेल, अभिषेक सिंह, मणीभूषण सिंह, रंजीत कुमार सिंह, शत्रुघ्न नारायण सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन