पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर सोमवार को मशरक महावीर चौक बस स्टैंड के पास सिवान से पटना जा रही अनियंत्रित बस ने साइकिल से जा रहें मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायलावस्था सड़क पर गिर पड़ा जिसे बगल के ही दुकानदार ने ऑटो चालकों के सहयोग से इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां घायल की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मराछी गांव निवासी बलदेव साह का 35 वर्षीय पुत्र तुला साह के रूप में हुई है। मामले में घायल ने बताया कि वह मजदूर का काम करता है उसी को लेकर वह साइकिल से इसुआपुर जा रहा था कि बस ने पीछे से टक्कर मार दी। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने घायल के सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस दारोगा अरविंद कुमार शर्मा ने बस को अपने कब्जे में ले लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग