संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। पुलिस सप्ताह के अवसर पर दूसरे दिन मंगलवार को मुख्य बाजार बनियापुर स्थित क्रीड़ा मैदान में ‘खेलों बिहार पुलिस के साथ’के श्लोगन के साथ पुलिस-पब्लिक के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन स्थानीय मुखिया नागेंद्र प्रसाद ने किया। जहाँ पब्लिक टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 05 विकेट खोकर निर्धारित 10 ओवरों में 110 रन का लक्ष्य पुलिस टीम के समक्ष रखा। जवाब में खेलने उतरी पुलिस टीम महज 86 रन बनाकर आल आउट हो गई। सद्भावना मैच का नेतृव करते पुलिस टीम के कप्तान व बनियापुर थानाध्यक्ष रितेश मिश्र एवं पब्लिक टीम के कप्तान मृत्युंजय सिंह के द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह पर आम जनमानस को निर्भीक होकर समन्वय स्थापित करने, पब्लिक से मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने, जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर संजय सिंह, हरेलाल यादव,मुखिया नागेंद्र प्रसाद, शंकर सिंह कन्हौली मनोहर के मुखिया प्रतिनिधि राकेश राम सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग