दरियापुर (सारण)- प्रखंड क्षेत्र के खानपुर पंचायत केमुखिया के साथ मारपीट करने के मामले के एक आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिते तीन अप्रैल की रात्रि में मुखिया चन्द्रदीप माँझी के साथ उसके घर पर मारपीट की गई थी, इसमे मुखिया ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, इस कांड में 12 को नामज़द अभियुक्त बनाया था जिसमे से एक आरोपित रंजन यादव को पुलिस ने बुधवार की शाम गुप्त सूचना पर उसके घर रामपुर जैती छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया , वही इस कांड के अन्य आरोपी घर छोड़ फ़रार हैं। वही इस मामले में दोनों तरफ़ से मामला दर्ज हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग