राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। उर्दू , हिंदी व भोजपुरी के मशहूर व मारूफ़ शायर व कवि ऐनुल बरौलवी का चयन के.बी.एस. प्रकाशन समिति , दिल्ली द्वारा “के.बी.एस. क़लम वीर सम्मान-2021” के लिए हुआ है। शायर ऐनुल बरौलवी को यह सम्मान इनकी सुदीर्घ साहित्य साधना एवं कर्मनिष्ठ सृजनशीलता के लिए दिया जायेगा। यह सम्मान भारतीय भाषा परिषद्, 36 ए , शेक्सपियर सरणी , कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में दिनांक 17 अप्रैल 2021 एक सम्मान समारोह में के.बी.एस. प्रकाशन , दिल्ली द्वारा दिया जायेगा। इसकी सूचना संजय कुमार ‘शाफ़ी’, प्रकाशक, के.बी.एस. प्रकाशन द्वारा शायर ऐनुल बरौलवी को दी गई है।
विदित हो कि ऐनुल बरौलवी “बज़्म-ए-हबीब” (साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था, कोटवाँ, बरौली तथा “हबीब भोजपुरी विकास मंच” छपरा, सारण के संस्थापक सचिव भी हैं। ऐनुल बरौलवी को यह सम्मान मिलने की ख़बर से ज़िले के साहित्यिक जगत् में खुशी की लहर है। ऐनुल बरौलवी को विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं और साहित्यकारों , कवि व शायरों से बधाइयाँ मिल रही हैं।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी