नित्यानंद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। दिघवारा भेल्दी सड़क मार्ग के बीच स्थित डेरनी में एक बालू लदे ट्रक खराब हो जाने से सैकड़ो ट्रक सड़क के दोनों किनारे खड़े हो गये जिससे आवागमन करीब 5 घण्टों तक जाम रह गया इस एकल सड़क मार्ग पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक की वजह से जर्जर हो चुकी सड़क मार्ग से बादस्तूर ट्रक चल रही है इस कारण डेरनी से जुड़े दर्जनों गांव के लोगों को आने जाने में कठिनाई हो रही है ग़नीमत रही कि इस जाम में एम्बुलेंस व फायर सर्विस की गाड़ी नही गुजरी इस एकल सड़क मार्ग अव आवागमन के लायक नही है सड़क की गड्ढे में तब्दील हो चुकी है इसके वावजूद ट्रक चल रही है ओवरलोड बालू लदे ट्रक को परिचालन पर कानूनी शिकंजा कसने की जरूरत है वही सारण के दी एम से राजद के प्रदेश महासचिव बलिराम यादव ने मांग कि है कि अविलम्ब सरक निर्माण व ओवरलोड ट्रक के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग