दरियापुर (सारण)- प्रखंड क्षेत्र में वृद्धजन पेंशन योजना हो या अन्य तरह की पेंशन हो या जनधन खाते में पैसा आने की शुरुआत हो गई है।देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लॉकडाउन में बृद्धजन पेंशन योजना एवं गरीब महिलाओं के जनधन खाते में मदद के लिए तीन महीने तक पाँच पाँच सौ रुपए दिए जाने का ऐलान किए है तब से सभी जनधन योजना के लाभुकों के खाते में पैसा आते ही महिलाएं,पुरूष अपने पुराने खाते को ढूंढ़ कर रुपए निकासी करने के लिए सीएसपी में पहुंच रही है। डेरनी सीएसपी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक चन्देश्वर साह ने बताया कि जनधन खाते में 500 रुपया आए सुनते ही महिलाएं सीएसपी पहुंच रही है, जिनको समझाने पर समझने को तैयार नहीं है , जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी ततपश्चात एक सिपाही का परतनियुक्ति किया गया लेकिन सिपाही को बिना वर्दी में देख आम लोग नजरअंदाज कर दे रहे हैं जिससे भीर को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है, यहाँ प्रसासन को और सख्त कदम उठाने की जरूरत है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग