राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। जिला राजद अध्यक्ष सुनील राय ने बनियापुर राजद कार्यकारिणी में विस्तार करते प्रखंड महासचिव पद पर विजय कुमार राय को मनोनीत किया है। जिससे प्रखण्ड राजद कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल है। जिला अध्यक्ष ने श्री राय को पत्र प्रेषित कर यह जिम्मेवारी देते उम्मीद जाहिर की है कि उनके कुशल नेतृत्व क्षमता से राजद संगठन मजबूत होगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उमा शंकर साह, राजेश राय, राजू राय, मनोज राय सहित अन्य लोगों ने जिलाध्यक्ष के निर्णय का स्वागत करते खुशी जताई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग