- जलालपुर के बंगरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती
अखिलेश कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखण्ड के माधोपुर पंचायत के बंगरा ग्राम में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव के नौजवान व बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाओं ने भी जयंती में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में मांझी विधानसभा के विधायक डॉक्टर सत्येन्द्र प्रसाद यादव ने संत रविदास जी के तैल चित्र पर फुल अर्पित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महान संत शिरोमणि रविदास जी आडम्बर और बाह्याचार के घोर विरोधी थे। वे मूर्तिपूजा, तीर्थयात्रा आदि में बिल्कुल यकीन नहीं करते थे। वे व्यक्ति की निश्छल भावना और आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म मानते थे, यही कारण है कि रविदासजी की काव्य-रचनाओं में सरलता के साथ व्यावहारिकता का समर्थन मिलता है। उन्होंने यह भी कहा की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की संविधान द्वारा ही देश के समस्त नागरिकों को उनके अधिकार और न्याय प्राप्त हो सकती है। हम सभी को बाबा साहेब और संत रविदास जी के बताएं हुए मार्गों पर चलना चाहिए इसी मार्ग पर चल हम और हमारा समाज आगे बढ़ सकता है।
जयंती में माधोपुर पंचायत के मुखिया मुन्ना मिश्रा ने कहा की रविदासजी कबीर की तरह ही उच्च कोटि के प्रमुख संत कवियों में विशिष्ट स्थान रखते हैं। स्वयं कबीरदास जी ने ‘संतन में रविदास’ कहकर इन्हें मान्यता दी है। कार्यक्रम के संचालनकर्ता रमेश कुमार ने संत रविदास जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की संत रविदास के समय के प्रायः सभी ब्राह्मणवादी विचारक ब्राह्मण्वाद को स्थापित करने की चेष्टा करते रहते थें। उस समय में कबीर और रविदास ही हैं जो स्थापित रूढ़ियों और परंपराओं से सीधे- सीधे टकराते हैं। वे उन सभी रूढ़ियों- परंपराओं के खिलाफ थे, जो मनुष्य के खिलाफ हैं और एक सभ्य समाज के लिए असभ्य है। इन रूढ़ियों, आडंबरों और वर्णाश्रम व्यवस्था पर वज्रपात करने में रविदास सबसे आगे दिखते हैं। वे न केवल व्यवस्था के विरुद्ध लड़ रहे थे अपितु एक बेहतर समाज की अवधारणा की रूपरेखा भी प्रस्तुत करते हैं। वे राम की अवधारणा को भी नकारते हैं। वे मूर्ति पूजा, तिलक-माला के विरुद्ध बात रखते हैं। जंयती में संत शिरोमणि रविदास जी के व्यक्तित्व पर गोपाल राम जी, विजय कुमार यादव, धर्मेंद्र यादव, के साथ अन्य ने भी प्रकाश डाला। वही मौके पर जगलाल राम, जनार्दन राम, निर्भय कुमार राम, जीत राम, विद्यासागर राम, सच्चिदानंद राम, मुनेश्वर राम, कुमार, संजीव कुमार, जयनारायण राम, इन्द्रलोक कुमार, अरविन्द कुमार, मुन्ना कुमार के साथ अन्य लोंग उपस्थित थें।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि