संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। “प्रभु जी तुम चंदन हम पानी” जैसे अमर पद के रचयिता संत रविदास की जयंती शनिवार को प्रखंड के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संस्थानों में धूम-धाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित मध्य विद्यालय बनियापुर बालक में परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने संत रविदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।इधर सतुआ पंचायत के आनंदपुर हरिजन टोली में भी कार्यक्रम का आयोजन कर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम,मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह, रविन्द्र कुमार राम,पैक्स अध्यक्ष रजनीश यादव ,विजय यादव आदि ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर संत रविदास को अपने समय के बहुत बड़े चिंतक ,ज्ञानी और समाज सुधारक बताया।वही उपस्थित लोगों से उनके बताए मार्ग का अनुशरण करने का अनुरोध किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली में भी रविदास जयंती मनाई गई। जहाँ एचएम सच्चिदानंद शर्मा द्वारा उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया गया। मौके पर जिला महासचिव संजय यादव, बिनोद राय, इंद्रजीत महतों, त्रिपुरारी सिंह, दीपक राम, उत्तम राय, देवेन्द्र कुमार सिंह, कृष्णमोहन सोनी, नागेंद्र राय, अम्बेडकर राम सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।



More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन