तरैया (सारण)। प्रखण्ड के शाहनेवाजपुर गांव स्थित होली होम स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विज्ञान और गणित के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजीव कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान श्री गुप्ता ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना है। जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। वहीं छात्रों ने विभिन्न मॉडल जैसे प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, मानव शरीर के आंतरिक भाग, पारिस्थितिक तंत्र, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण आदि के मॉडल बनाए। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह, शिक्षक शत्रुघ्न प्रसाद, आसिफ इकबाल, दिनेश कुमार, समेत अन्य शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग