सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के महम्मदपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों से गुजर रहे हाइटेंशन तारों को हटाने की मांग की है ।जिला पार्षद अर्चना सिंह द्वारा अनुशंसित आवेदन में ग्रामीणों ने लिखा है कि हाइटेंशन तार घर की छतों से गुजर रहा है जिससे हमेशा खतरा बना रहता है।गत 26 फरवरी को महम्मदपुर गांव निवासी प्रयाग भगत चौरसिया के छत पर काम कर रहे मुड़वा के राजमिस्त्री भूषण पंडित भी इसकी चपेट में आकर झुलस गया था ।बीडीओ मो.सज्जाद ने बताया कि ग्रामीणों की मांग से संबंधित आवेदन कार्यपालक विद्युत अभियंता छपरा पूर्वी एवं सहायक विद्युत अभियंता मढ़ौरा को भेजा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग