राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में विकास के लिए वार्ड सचिवों ने नल जल के सुचारू रूप से संचालन में अनुरक्षक के पद पर बहाली करने की मांग की है। वार्ड सचिव को अनुरक्षक के पद पर बहाली को लेकर सभी ने एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए वार्ड सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने बीडीओ श्रीनिवास को लिखित आवेदन देकर अपनी मांग से अवगत कराया है। दिए हुए आवेदन में कहा है कि चार वर्षों से लागतर जिम्मेदारियों के साथ काम किया है। वहीं मनोज कुमार ने बताया कि वार्ड सचिव बीते चार वर्ष से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं। इसके लिए उन्हें कोई मानदेय राशि भी नहीं दिया जाता है। इसलिए वार्ड सचिव को अनुरक्षक के पद पर बहाल किया जाए। इस अवसर पर मो. रेयाजुद्दीन, सुरेंद्र महतो, बृजमोहन मांझी, भीम, मनीष, दामोदर उपाध्याय, निरंजन सिंग, धनन्जय कुमार,भानु राम, अनुरुद्ध सिंह, अजय राय,योगेंद्र महतो सहित अन्य लोग मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग