राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

महिला सशक्तिकरण की दिखेगी झलक: 8 मार्च को महिलाओं को समर्पित होगा कोविड-19 का टीकाकरण: सिविल सर्जन

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभाग ने की अच्छी पहल
  • सुरक्षा में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी
  • “महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना” है महिला दिवस का थीम

छपरा (सारण)। कोविड-19 टीकाकरण महिलाओं को समर्पित होगा। महिला सशक्तिकरण की बेहतर झलक देखने को मिलेगी । इस बार महिला दिवस को खास अंदाज में मनाया जायेगा। उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कही। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर कोविड-19 का टीकाकरण उन महिलाओं को समर्पित होगा जो 60 साल से अधिक हैं  या वैसे 45 से 59 साल तक की महिलाएं जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है। उनका सम्मानपूर्वक टीकाकरण कराया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है। सिविल सर्जन ने कहा कि महिला दिवस को लेकर सदर अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में खास व्यवस्था की जायेगी। यहां पर सभी महिला टीकाकर्मी व महिला सुरक्षा कर्मी को तैनात किया जायेगा। ताकि महिलाओं का सम्मान पूर्वक टीकाकरण कराया जा सके।  पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर महिलाओं को टीका लगेगा। इसके लिए वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।

महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना” है महिला दिवस का थीम:

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य भी महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है। साल 2021 की बात की जाए तो इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को “महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना” की थीम पर मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह थीम कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों, इनोवेटर आदि के रूप में दुनियाभर में लड़कियों और महिलाओं के योगदान को हाईलाइट करने के लिए रखा  गया  है।

टीकाकरण केंद्र पर सिर्फ महिला कर्मियों की होगी तैनाती:

स्वास्थ प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन सिर्फ महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी। ताकि महिलाओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सके और आसानी से उनका टीकाकरण किया जा सके। टीकाकरण कराने वाली महिलाओं को सामान्य पूर्वक स्वागत किया जाएगा।

इन तरीकों से करा सकते हैं  रजिस्ट्रेशन:

  • कोविन पोर्टल https://selfregistration.cowin.gov.in
  • ऑनसाइट पंजीकरण
  • आरोग्य सेतु एप

इन बीमारी से पीड़ित लोगों का होगा टीकाकरण:

 हार्ट फेल के मरीज, हृदय वाल्व का प्रत्यारोपण करा चुके, हदय के वाल्व की बीमारी, जन्मजात दिल की बीमारी, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, दिल की धमनियों में रुकावट, किडनी, लिवर की बीमारी, डायलिसिस व पेरोटोनियल डायलिसिस वाले, सांस की बीमारी, एचआईवी संक्रमित, मस्कुलर डिस्ट्राफी, इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटीज, नेत्रहीन, मूक-बधिर, कैंसर जैसे ल्यूकीमिया, लिम्फोमा, मायलोमा, एप्लास्टिक एनीमिया, सिकल सेल डिजीज, थैलेसीमिया मेजर, बोन मैरो फेल्योर, स्ट्रोक आदि के मरीज को यह टीका दिया जायेगा।  इसके लिए मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।