पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मधेपुरा में 6 से 8 मार्च तक आयोजित 9 वी बिहार राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 14 सदस्यीय सारण महिला टीम रवाना हुई। मशरख जंक्शन से टीम को प्रखण्ड मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।वही मौके पर जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।मौके पर अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामना दी। मौके पर सअनि अजय कुमार सिंह, जिला हैंडबॉल के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार पाठक, संत जलेश्वर एकेडमी के प्रबंधक विनीत कुमार, सुनील सिंह, विनोद तिवारी सहित अन्य थे। टीम कैप्टन राष्ट्रीय खिलाड़ी अंजली कुमारी जबकि मैनेजर आकाश कुमार एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह टीम के जिम्मे टीम का नेतृत्व दिया गया है। टीम में राष्ट्रीय खिलाड़ी अंजली कुमारी, पल्लवी कुमारी, निधि कुमारी, पुष्पा कुमारी, मुस्कान कुमारी, रिया कुमारी, तृप्ति कुमारी, रीना कुमारी, नेहा कुमारी, मधु कुमारी, सरिता कुमारी एव काजल कुमारी शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग