डेरनी थानाध्यक्ष ने असहाय के बीच किया खाद्यान का वितरण
दरियापुर(सारण)। डेरनी थानाध्यक्ष ने गरीबों व असहायों के बीच खाद्यान का वितरण कर एक बड़ी मिशाल कायम की है। जिसकी सराहना क्षेत्र में चारों तरफ हो रही थी। विदित हो कि लॉक डाउन के दौरान जहां कई जगहों पर लोग पुलिस की सख्ती से नाराज हो रहे है। वहीं डेरनी थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के द्वारा कोठियां, खानपुर, पिरारी, पथरा बिनटोला आदि गांव में अपनी वेतन की राशि से 500 गरीब और बेसहारा परिवारों को राशन सामग्री व दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं प्रदान की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुझे ऐसी जानकारी मिली कि कुछ ऐसे परिवार है, जिन्हें खाने-पीने की वस्तुओं की सख्त जरूरत महसूस हो रही थी। जिसके बाद मेरे द्वारा राशन का पैकेट तैयार कर वितरण किया गया। इस मौके पर एसआई हरिकिशोर सिंह भी मौजूद थे। थानाध्यक्ष के इस कार्य की सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण शर्मा, उमेश सिंह, लालबाबू शर्मा आदि ने सराहना की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग