राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर/कोपा (सारण)। कोपा थाना क्षेत्र के अनवल और देवरिया पंचायत में बिजली बिल सुधार के लिए कैंप लगवाकर कर सभी लोगों का बिल सुधार करने के लिए आवेदन लिया गया। जहां देवरिया पंचायत के पकड़ी बाबा के पास कैम्प लगा तो वहीं अनवल पंचायत के पंचायत भवन में कैंप लगाया गया। मौके पर सरपंच मनोज साह मौजुद रह दोनों पंचायतों की समस्याओं जैसे मीटर ना होने की शिकायत, बिजली बिल सही नहीं आने के संबंध में, तथा नया कनेक्शन लेने के लिए बहुत से लोगों ने आवदेन दिया गया। वहीं समस्याओं को सुनते हुए आवेदन लिया गया। आपको बताते चले कि बिजली की समस्याओं से जूझ रही देवरिया पंचायत और अनवल पंचायत की जनता के लिये ही विशेष आग्रह पर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीओ तथा जई को खुद समस्या को सुनते व समाधान निकालते देखा गया। मौके पर उपस्थित कई लोगों ने कृषि से संबंधित बिजली नहीं आने के संबंध में अपनी- अपनी शिकायत शिविर में दर्ज कराई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग