राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर/कोपा (सारण)। महंगाई के दौर में जलालपुर प्रखण्ड के एक मात्र रेलवे स्टेशन होने के वावजूद कोपा समहौता स्टेशन के टिकट काण्टर का हाल बहुत ही दैनिय होता चला जा रहा है। जानकारी के अनुसार छपरा- सिवान रेल खण्ड पर रेलवे प्रशासन द्वारा दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का तो परिचालन कर दिया है परन्तु छपरा का जंक्शन का अधिक किराया होने के वजह से यात्री नहीं ट्रेन से सफर करने से कतरा रहे है। कोपा से छपरा यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की माने तो ट्रेन का सफर कोपा समहोता से छपरा का किराया 30 है। जबकि वहीं सड़क मार्ग से बस का किराया कोपा से छपरा का मात्र 25 रूपया ही है। भारत में बढ़ती महंगाई में लोग अपनी जेब ढ़ीली करने से बच रहे है जिसका कारण यह है कि कोपा समहोता रेलवे स्टेशन पर दो दिन में चार ही टिकट का कटा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग