राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के पचपतिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 248 में सेविका एवं सहायिका पद के चयन हेतु छोट झौवा राधे कृष्ण मंदिर में आम सभा की बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता गड़खा के पदाधिकारी अशोक कुमार की। इस दौरान सचिव सह महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका सिंह उपस्थित थे। दोनों द्वारा सेविका पद हेतु बेबी कुमारी और सहायिका पद हेतु कविता कुमारी को चयन प्रमाण पत्र दिया गया। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष चित्तनारायण राय संजय कुमार राम बहादुर राय डॉ रूदल राय, गोपाल जी राय, उमेश प्रसाद यादव, राकेश कुमार राय, अशोक कुमार यादव, राजेश रंजन उर्फ भूषण, बीडीसी प्रत्याशी राकेश कुमार तथा युवा राजद नेता अजय कुमार राय उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग