संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रवेशोत्सव अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन को लेकर सरकारी विद्यालयों में लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान विद्यालय के मुख्यद्वार पर नामांकन से सम्बंधित श्लोगनो को अंकित कर तोरणद्वार लगाते हुए अभिभावकों को आकर्षित किया जा रहा है।बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली,कन्या मध्य विद्यालय बनियापुर, प्राथमिक विद्यालय कन्हौली मठिया,प्राथमिक विद्यालय कन्हौली आदि विद्यालयों में नव नामांकित बच्चों को टीका लगाकर मुँह मीठा कराते हुए प्रवेश कराया गया।एचएम सच्चिदानंद शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत 06-14 आयुवर्ग के बच्चों का उम्र के सापेक्ष विद्यालय में नामांकन करने को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।जिसको सफल बनाने के लिये एचएम से लेकर सभी शिक्षक और शिक्षा समिति के सदस्य जुटे हुए है।08 से 20 मार्च तक नामांकन अभियान चलेगा।मौके पर डीडीओ जलालुदीन,एचएम मनोज सिंह,मंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग