राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गंडामण गांव में बुधवार को खाली जमीन पर जबरदस्ती मिट्टी भराई को रोकने के दौरान जमकर हुएं मारपीट में 7 महिला पुरुष गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए जिनमें दो की गंभीर हालत देख सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान गंडामण गांव निवासी स्व गया मिश्र के दो पुत्र 65 वर्षीय बिन्दा मिश्र,50 वर्षीय सरल मिश्र,सरल मिश्र की 45 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी,29 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण मिश्र,27 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न मिश्र, बिंन्दा मिश्र की 55 वर्षीय पत्नी मीरा देवी,10 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि दुधनाथ मिश्र,भोला मिश्र,चकमणी मिश्र समेत आधा दर्जन लोगों द्वारा जबरदस्ती मेरी ज़मीन पर मिट्टी भराई कार्य किया जा रहा था उसी को रोका गया तो उन्होंने लाठी डंडे से लैश होकर मारपीट की गई जिसमें सभी घायल हो गए।वही घायलों ने बताया कि पहले भी थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है जिसमें केस चल रहा है। मामले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने सभी घायलों का इलाज कर दो की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग