राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के मदारपुर ग्रामीण बैंक के नजदीक आभूषण विक्रेता को झांसा देकर महिला गिरोह ने डिक्की से लाखो रुपए मूल्य के गहने गायब करने का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त घटी जब माँ ज्वेलर्स के मालिक रंजीत कुमार साह कटसा बनियापुर गाँव निवासी मंगलवार के शाम 7 बजे दुकान बंद कर कीमती गहनों की पोटली घर ले जाने को लेकर बाइक के डिक्की में रखा तभी सनकौली गाँव निवासी महिला सुनीता देवी पति धर्मेंद्र मांझी पहुँची और गहना आज ही लेने और पहले का बकाया देने को बोली। दुकानदार ने कई बार कहा कल आए फिर उसने खाता देखकर बकाया लेने को दबाव बनाया। दुकान खोल खाता में कही उसके नाम पर कोई बकाया नही दिखा। फिर उसने अगले दिन गहना लेने को कह जाने लगी। जैसे बाहर आया बाइक का डिक्की टूटा मिला। सारे गहने महिला के अज्ञात साथी निकाल ले गए। जिसमे 70 ग्राम सोना एव5 किलो चांदी 18 हजार 5 सौ नकद रुपए था। महिला को रोक पुलिस को घटना की सूचना देकर आसपास के लोगो ने महिला को गिरफ्तार करा दिया। इधर पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर महिला को जेल भेज दिया और मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग