पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के सौनौली पंचायत के वार्ड-1 में पंचम वित आयोग से नव निर्मित चबूतरा का मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए निर्मित चबूतरा का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस संबंध में मुखिया श्री परमार ने बताया कि पंचायत के वार्ड-6 के बड़की सेमरी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चबूतरा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। इसलिए यहां चबूतरा की निर्माण कर ग्रामीणों की परेशानी को दूर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान सुनिल सिंह,चतुरगुन सिंह, चेतनारायण सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मोतीलाल सिंह,विजय सिंह,पंकज यादव,भानू कुमार,सौरभ कुमार समेत कई लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग