राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड के बनियापुर में सड़क की ईंट उखाड़ महिला ने आवागमन बाधित कर दिया है। मामला प्रखण्ड के सरेया गांव की है। मामले की शिकायत परेशान मुहल्लेवासियों ने अंचलाधिकारी से करते हुए बताया है कि कुर्मी टोला में जाने के लिए एकमात्र सड़क है। जिसे मोहल्ले की एक महिला ने निजी बताते हुए सड़क की ईंट उखाड़ अवरुद्ध कर दिया है। जिसके कारण रास्ते से होकर आनाजाना मुश्किल हो गया है। मोहल्ले में लगभग दो सौ से अधिक लोग निवास करते हैं। सड़क अवरुद्ध होने से महिलाएं व जरूरतमंदों को बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगो ने बताया कि सड़क ठीक रहने पर मोहल्ले के सभी लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की सामान के लिए किसी भी समय घर से बाहर निकलते थे।आज हालात यह है कि मोहल्ले के लोग अपने ही घरों में दुबककर रहने को विवश हैं। रास्ते के अभाव के कारण मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने अपनी परेशानी सीओ को बताया है। शिकायत दर्ज कराने वालों में सत्यानारायण प्रसाद, रामजी प्रसाद, राज किशोर प्रसाद, बिट्टू प्रसाद सहित दर्जन भर लोग शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग