संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। राम जानकी मंदिर निर्माण को लेकर प्रखंड के हरपुर स्थित छोटा मठिया में गुरुवार को बैदिक-मंत्रोच्चार के बीच स्थानीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मंदिर निर्माण की नींव रखी गई। समाजसेवी धनजंय गुप्ता ने बताया कि छोटा मठिया बहुत ही प्राचीन मठ है। जहाँ पूर्व में भी राम जानकी मंदिर अवस्थित थी।मगर देख-रेख के अभाव में मंदिर जीर्णशीर्ण स्थिति में तब्दील हो गई है। जिसकों लेकर सभी ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर के जीर्णोधार के लिये महाशिवरात्रि के अवसर पर पुनः मंदिर निर्माण की नींव रखी गई है।मौके पर राघोदास जी महाराज, गोविंद जी महाराज, धनंजय गुप्ता,नकुल बाबा बाबा, कन्हैया लाल यादव, डब्लू यादव, रवि यादव, सुरेंद्र यादव, अमित यादव, प्रमोद यादव, ऋषि यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग