सारण जिला के गरखा थाना क्षेत्र के मोहरमपुर में बोलोरो की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत इलाज के दौरान हो गया मृतक मुड़ा गांव निवासी राहुल कुमार के 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार था मृतका अंकित अपने फुफेरा भाई नीतू कुमार का इलाज कराने के लिए साइकिल से बंगारी में एक डॉक्टर के पास गया था और दवा लेकर अपने घर लौट रहा था तभी मोहर्रम पुर गांव के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी जिससे अंकित बुरी तरह घायल हो गया इसके बाद साइकिल पर सवार दूसरे लड़के को चोट आई बुरी तरह घायल अंकित को इलाज के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया जहां अंकित की मौत हो गई.मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जैसे ही शव घर पहुंचा इस घटना से गुस्साए लोगों ने मानपुर गरखा मुख्य मार्ग स्थित मुड़ा बाजार के पास सड़क पर शव रखकर टायर जलाकर आक्रोशित ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए अपने गुस्से का इजहार करने लगे और मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी के बुलाने के साथ-साथ दोषी की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग करने लगे! वहीं सड़क जाम हो जाने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई प्रियदर्शी लोगों ने बताया कि लगभग 2 घंटे तक सड़क जाम रहा जिसके कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हुई. इस घटना की सूचना मिलते हैं पूर्व मंत्री सह गरखा विधायक मुनेश्वर चौधरी व गरखा थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुट गए तब जाकर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग