पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। चिकित्सको द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने से हुई महिला की मौत। बंध्याकरण कराने आई महिला की ऑपरेशन के बाद हुई मौत। परिजनों और ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा। हंगामे को संभालने में जुटी पुलिस ने मृतिका के भाई के बयान पर पीएचसी प्रभारी चिकित्सक सहित चार को किया नामजद। ग्रामीणों सड़क को किया जाम। नामजदों की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण। घटना सारण जिला के मशरक पीएचसी की है जहाँ शुक्रवार को फैमिली प्लानिंग का ऑपरेशन कराने मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी सनौली गांव निवासी रामनाथ राम की पुत्री और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोइया गाँव निवासी भोला राम की पत्नी रीना देवी बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए मशरक पीएचसी अपने भाई संजय राम के साथ शुक्रवार के दिन पहुँची जहाँ उसका ऑपरेशन किया गया लेकिन ऑपरेशन के बाद रीना की बेहोशी खत्म नही होने पर ऑपरेशन के घंटो बाद परिजनों के हंगामे के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया और पोस्टमॉर्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शव के साथ मृतिका रीना के परिजन और ग्रामीण मशरक थाना पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सको की गिरफ्तारी और परिजनों को उचित मुआवज़े की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालाँकि रात भर चले हंगामे के बाद मशरक थाना में मशरक पीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप, डॉ अर्जुन कुमार साहू, डॉ अर्जुन कुमार और दिलीप कुमार के विरुद्ध मृतिका के भाई संजय राम के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है लेकिन ग्रामीण तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग और मुआवज़े की माँग पर अड़े हुए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने मशरक राजापट्टी सड़क मार्ग को जाम कर दिया है जिन्हें समझाने बुझाने में पुलिस लगी हुई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग