राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के रेड़िया गांव में एक बच्चे की अपहरण करने की शिकायत सारण पुलिस अधीक्षक से की गई है। दिए आवेदन में रेड़िया निवासी पुलिस साह ने कहा कि मैंने फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में टहल टोला गांव के एक व्यक्ति से एक गाय और बछड़ा नगद खरीद कर अपने घर जा रहा था। उचित दाम मिलने पर मैंने रास्ते में ही बेच दिया। तभी उक्त व्यक्ति हमारे घर आए और गाली गलौज करते हुए हमारे बछड़े को खोल लिए एवं दो दिनों में बर्बाद करने की धमकी दी एवं 3 मार्च को हमारे पुत्र 10 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार को रेड़िया बाजार से एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपहरण कर ली। वही पीड़ित परिजनों द्वारा 3 मार्च को गड़खा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें कहा गया था कि रेड़िया बाजार से उनका बच्चा वापस नहीं आया काफी खोजबीन करने पर भी पता नहीं चला।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग