संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर में चोरों ने किराना दुकान का सटर तोड़ हजारों रुपये नकदी सहित दुकान में रखे सामानों की चोरी कर ली। दुकानदार को बुधवार की सुबह में चोरी की घटना की जानकारी मिली।जब वह दुकान खोलने पहुंचा था।पीड़ित दुकानदार व पैगम्बरपुर निवासी मंटू आलम ने बताया कि दुकान नट बस्ती के निकट है। वह रोज की भांति दुकान को मंगलवार की रात को बंद कर घर चला गया। बुधवार को जब दुकान पर पहुंचा तब सटर के बीच ज्यादा गैप दिखाई दिया। वह दुकान खोलने पहुंचा तो भौचक रह गया। सटर टूटा था। दुकान के अंदर रखे सामानों का मुयायना करने पर पाया गया कि दुकान में रखे खाद्य सामग्री, तेल व अन्य रोजमर्रा की सामानों के अलावें विक्री की रखी नकदी भी गायब थी। जिसकी कीमत दस हजार रुपये से अधिक बताया जा रहा है। चोरी की सूचना पर दुकान पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना स्थानीय थाने को भी दी गई है।इधर, थाने की पुलिस ने बताया कि दुकानदार द्वारा घटना से सम्बंधित आवेदन अब तक नहीं दी गई है।आवेदन के आलोक में जांच की जाएगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग