नित्यानंद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांव में पिछले साल सड़क दुर्घटना तथा डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई थी जिस परिवार के सदस्य की मौत हुई उस परिवार के परिजन को आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा राशि स्वीकृत होकर अंचल कार्यालय भेजी जा चुकी है जिसे अंचल पदाधिकारी द्वारा मृतक के परिजन के बैंक खाता में पैसा भेजी गई है जिसमें धर्मनगत गांव निवासी सलीम मियां की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई इनकी पत्नी मतिजन बीबी ने बताया कि पति की मौत के बाद कोई सहारा नही था उस वक्त मुखिया पिन्टू कुमार सिंह ने आर्थिक सहायता देकर मदद की साथ ही आपदा प्रबंधन से राशि स्वीकृत कराने में मदद की जिस वजह से राशि मिली है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग