पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हथियार के बल पर मारपीट के मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पहले मामले में मशरक बाजार क्षेत्र के सिनेमा हाल रोड के चौराहे पर हथियार दिखा बाइक की चाभी छीन मारपीट करने के मामले में पियुष राज पिता संजय कुमार सिंह गांव- सिकटी ख्जाहा ने बताया कि वे बाजार आए थे कि सिनेमा रोड पर आठ लोगों ने पिस्टल दिखा मोटरसाइकिल की चाभी छीन लिया और गले से सोने का चेन और नगद रुपए छीन ली गई और लाठी डंडे से मारपीट की गई। मारपीट करने वाले सभी शराब के नशें में धुत्त थें। मारपीट के दौरान आस पास के लोगों के भीड़ लगानें से सभी फरार हो गए।
दूसरे मामले में मशरक पूरब टोला गांव निवासी जूही कुमारी पिता सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि वह शाम में अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही तीन लोगों ने हथियार दिखा भद्दी भद्दी गालियां देते हुए शरीर पर का कपड़ा फाड़ दिया और गलत करने का प्रयास किया। उसी दौरान मारपीट में वह बेहोश हो गई। परिजनों के आने पर उसकी जान बच सकी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग