पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार के निवास स्थान पर पंचायत क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें मनोरंजन के लिए ढोल, झाल, झांझ, हारमोनियम आदि मनोरंजन के साज-सामान के साथ होली गीतों धूम मचायी गयी। पंचायत के गणमान्य लोगों के साथ बीडीसी, सरपंच, वार्ड सदस्य तक सभी ने होली गीत गा कर होली का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की समाप्ति पर होली पर्व के आगाज कर पुआ, दहीबड़ा जैसे भोजन का इंतजाम किया गया था। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर होली को जिन्दा रखने के लिए गवई होली का आयोजन किया गया है जिसमें पारम्परिक होली गीत गाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई और पंचायत के लोगों के स्वस्थ जीवन और खुशहाल रहने की कामना की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग