राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना। बिहार दैनिक यात्री संघ के महासचिव नन्द किशोर प्रसाद पूर्व मध्य रेल के जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य बनाए गए हैं। उनके समिति के सदस्य बनने पर बिहार दैनिक यात्री संघ के मुख्य संरक्षक मंजुल कुमार दास, अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद शर्मा, सचिव शोएब कुरैशी, संयुक्त सचिव के बी राय, अवध बिहारी पाण्डेय, विनय कुमार सिन्हा ने पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी को बधाई दी है। संघ ने नंद किशोर को बधाई देते हुए कहा है कि वे समिति के सदस्य के रूप में यात्रियों के हित में अच्छा काम करेंगे। बता दें कि समिति के सदस्य के रूप में रेल मंत्री के हित संवर्ग, महाप्रबंधक के हित संवर्ग के अलावा अलग अलग संगठनों के चुनिंदा प्रतिनिधि को इसमें शामिल किया गया है। समिति के सदस्य में मदन गोपाल अग्रवाल, किशोर कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, एसडी संजय समेत कुल 21 लोगों को शामिल किया गया है। ये सभी जोनल रेलवे के उपभोक्ताओं से जुड़े हितों के रक्षा को लेकर काम करेंगे।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी