राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी करलिया। इस संबंध में पीड़ित ने एकमा थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहिया गांव निवासी धीरज कुमार सिंह के द्वारा अज्ञात चोरों ने विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार अपने संबंधी की बाइक लेकर बच्चे को टीका लगाने एकमा सीएचसी आया था। जहांं बाइक को सीएचसी गेट पर खड़ी व लॉक कर दवा पिलाने अस्पताल के अंदर गया। जब वापस घर आने के लिए बाइक के पास आया तो उसकी हीरो स्प्लेंडर बाइक अपनी जगह पर नहींं देख काफी खोजबीन किया। बाद में वह मायूश होकर लौट गया। बताया जाता है कि बाइक सिवान जिले के जामो बाजार ग्राम बरवा निवासी अरविंद सिंह की है।जिसका नंबर बीआर 29 जेड/9988 है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग