पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव में रविवार को किक्रेट खेलने के दौरान हुएं विवाद में जमकर मारपीट हो गयी जिसमें एक लड़का गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान डुमरसन गांव निवासी मंतोष सिंघानिया के 13 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने सर में गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में परिजनों ने बताया कि लड़का किक्रेट खेल रहा था कि विवाद में बगल के ही विवेक कुमार और अरूण साह ने जमकर बैट और डंडे से मार कर घायल कर दिया। परिजनों द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग